कानपुर, मार्च 20 -- चकेरी। सनिगवां में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद में आरोपित पड़ोसी अपने परिवार के साथ उनके घर में घुस आया और पीड़िता समेत उनकी बेटी से मारपीट की। साथ ही पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिये। पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सनिगवां के विश्वकर्मा नगर निवासी महिला के अनुसार सोमवार सुबह उनके पति काम पर चले गए थे। इस दौरान वह और उनकी बेटी घर पर अकेली थीं। तभी आरोपित पड़ोसी उदयवीर सिंह अपनी पत्नी किरन और दो बेटों के साथ घर में घुस आया। फिर पुराने विवाद की खुन्नस में आरोपितों ने पीड़िता समेत उनकी बेटी के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उदयवीर सिंह ने उनके कपड़े भी फाड दिए। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग जमा होने लगे तो आरोपित धमकाते हुए भाग गये। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.