लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ,संवाददाता।इंदिरा नगर स्थित घर के अंदर सो रही महिला से पड़ोसी ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शोर मचाया तो ईंट से हमला कर घायल कर दिया। लोग जुटे तो आरोपित गालियां देते हुए मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने बताया कि 27 मार्च की शाम वह अपने घर में अकेली सो रही थी। शाम लगभग छह बजे पड़ोसी गुड्डू शर्मा धोखे से घर में घुस गए और जबरदस्ती करने लगे। गुड्डू ने छेड़छाड़ करते हुए तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध पर मुंह दबा दिया और लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- पड़ोसी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप महिला ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो जान से मारने की नीयत से सिर पर ईंट से हमला किया। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया। इसी बीच पीड़िता की...