प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। घर के सामने काम कर रही युवती को गांव के युवक ने पहुंचकर गाली देने लगा, जिससे मना करने पर उसने युवती तथा उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे दुर्वन निवासी भल्लू राम मौर्य की बेटी घर के सामने काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक पहुंचा और गाली देने लगा। मना करने पर डंडे से भल्लू राम मौर्य और उनकी बेटी को पीटकर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी बेलखरनाथ धाम भेजा। भल्लू राम की तहरीर पर पुलिस ने पूरे दुर्वन निवासी शुभम मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.