लखनऊ, अप्रैल 19 -- काकोरी,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंटगांव में शुक्रवार रात घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी बाइक को पड़ोसी युवक द्वारा जानबूझकर तोड़े जाने का विरोध करना एक परिवार को बेहद महंगा पड़ गया। विरोध करते ही दबंग पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार उठा लिए और परिवार पर धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में पांच लोग घायल हो गए। सबसे दर्दनाक स्थिति परिवार के अजीत की रही, जिनके सिर पर धारदार हथियार से किए गए वार से गहरा घाव हो गया और अस्पताल में उनके सिर में 13 टांके लगाने पड़े। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।ईंटगांव निवासी पीड़ित महिला मधु ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे का वक्त था,जब घर के बाहर सड़क किनारे उनकी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.