पड़ोसी ने ताना तमंचा, विधवा ने छीन कर पुलिस को सौपा
फतेहपुर, मई 12 -- विजयीपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर मजरे गढ़ा गांव में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने एक विधवा महिला पर अवैध तमंचा तान दिया। जान का खतरा देख महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी के हाथ से तमंचा छीन लिया और पुलिस को सूचना दे दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।गांव निवासी विधवा राजवती का आरोप है कि पड़ोसी राजेश निषाद का कुत्ता उसके दरवाजे पर गंदगी फैला रहा था और लगातार भौंक रहा था। इस पर उसने डंडा दिखाकर कुत्ते को भगा दिया। इसी बात से नाराज होकर राजेश अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने अवैध तमंचा निकालकर राजवती पर तान दिया और धमकी देने लगा। राजवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के हाथ से तमंचा छीन लिया और घर के अंदर चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.