पड़ोसी ने जला दिए 40 हजार के पाइप
बांदा, जून 15 -- बांदा। गिरवां थाना के मसुरी गांव निवास गोपाल नारायण मिश्रा ने पड़ोसी गुरु प्रसाद उर्फ चुन्नू पुत्र रामराजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 12 जून को शाम सात बजे उसने अपने खेत में पराली जलाई। इसकी लपट से बगल में सिंचाई के लिए रखे उसके प्लास्टिक 40 हजार के पाइप जल गए। साथ ही आम का पेड़ भी जल गया। शिकायत करने पर चुन्नू ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पाइप जलने से उसका खेती-किसानी का काम बंद हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.