पड़ोसी ने चुराए थे महिला के जेवर, हुआ गिरफ्तार
कानपुर, जून 28 -- कल्याणपुर। नानकारी में किराएदार महिला के कमरे से जेवर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवर भी बरामद किए गए हैं। नानकारी निवासी प्रभा देवी, दमन सिंह के मकान में किराए पर रहती हैं। उनके सामने रहने वाला किराएदार छोटू उर्फ अमरजीत त्रिवेदी 18 मई को उनके कमरे का बक्सा तोड़कर उसमें रखे जेवर चोरी कर ले गया। घटना के बाद 20 मई से आरोपी कमरा छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार सुबह पुलिस ने जवाहरपुरम स्थित पानी की टंकी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए गए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.