मेरठ, मार्च 18 -- इंचौली थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव निवासी किसान ने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना इंचौली पर दी तहरीर में चिंदौड़ी निवासी किसान धर्मराज ने बताया कि 17 मार्च की दोपहर पड़ोसी विशांत उनके घर घुस आया। युवक के एक हाथ में बलकटी और दूसरे हाथ में तमंचा था। युवक ने गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर बलकटी से वार कर काटने का प्रयास किया। घर पर मौजूद सोनम ने विरोध किया तो युवक ने धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। आरोपी युवक पहले भी उनके छोटे भाई योगेश के साथ मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर चुका है। एस ओ इंचौली जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ह...