उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी मनसुख लाल ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 31 मार्च की रात उसका पड़ोसी उसके घर में घुस आया और जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी लात घूंसों से उसके साथ मारपीट की जब उसका पुत्र जयचंद्र बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की इससे वह घायल हो गया। उसने 112 पुलिस को फोन किया पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया तो उसने पुलिस के साथ भी अभद्रता की पुलिस उसे पकड़ कर कोतवाली ले गई उसने प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिस पर अब वह धमकी देकर परेशान कर रहा। पीड़ित ने एसपी से मांग की आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.