पड़ोसी ने घर में घुसकर की अश्लील हरकत, विरोध करने पर दंपती को पीटा
रुडकी, जून 4 -- मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी और विरोध करने पर दंपति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए मंगलौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि दो जून को वह और उसके पति घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी आनंद घर के भीतर दाखिल हो गया। आरोप है कि युवक ने महिला के नजदीक आकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला ने जब इस हरकत का विरोध कर शोर मचाया, तो उसका पति जाग गया और उसने बीच-बचाव की कोशिश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.