हापुड़, जनवरी 23 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला निवासी एक व्यक्ति के खेत पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया। जब इस बात की जानकारी पीड़ित को हुई तो उसकी मां ने इसका विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने उसकी मां के साथ अभद्रता कर दी। अब पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका खेत भी गांव में मौजूद है। जिसका खसरा संख्या-137 है। इस पर पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार, जिसका खसरा संख्या-136 खसरा है, उसने कब्जा कर लिया है। आरोपी ने अपने तीन भाईयों के साथ मिलकर एक दिसंबर की रात को यह काम किया है। आरोपियों ने अवैध तरीके से 932 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा लिया। इस बात की जानकारी जब उसकी माता को हुई तो उन्होंने इस बात का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.