पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग दंपति की हत्या की, पुत्रवधू गंभीर
बोकारो, अगस्त 5 -- नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में बुधवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। आपसी विवाद में पड़ोसी राजू सिंह ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग दंपति जानकी महतो और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्रवधू पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बोकारो में डबल मर्डर! बुजुर्ग दंपति को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला वारदात के बाद आरोपी राजू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.