वाराणसी, जनवरी 16 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। मोहनसराय अंडर पास के निकट शुक्रवार को रोहनिया पुलिस ने 10 लाख के चोरी के गहनों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि तीनों ने बैरवन गांव के प्रदीप श्रीवास्तव के घर से 21 नवंबर को चोरी की थी। खास यह कि पकड़े गए एक आरोपी ने ही मकान स्वामी को चोरी की सूचना दी थी। पकड़े गए आरोपी बैरवन निवासी अक्षय कुमार श्रीवास्तव उर्फ कुंदन, अनुपम मिश्रा उर्फ छोटू, आदित्य विश्वकर्मा उर्फ छोटू हैं। इनके कब्जे से सोने के कंगन, कड़ा, झुमका, लाकेट और अन्य गहने, घटना में प्रयुक्त रॉड आदि बरामद किया गया। गिरफ्तार अक्षय कुमार श्रीवास्तव मकान स्वामी का पड़ोसी है। मकान स्वामी प्रदीप श्रीवास्तव परिवार समेत कहीं गए थे। इस दौरान अक्षय ने अन्य के साथ मिलकर चोरी की और दूसरे दिन खुद ही मकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.