पड़ोसी ने किशोरी को किया अगवा, मुकदमा
कौशाम्बी, जून 1 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 30 मई की रात उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी विवाहित युवक ने बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर लिया है। इस पर पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सर्विलांस सेल को भी अलर्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.