कौशाम्बी, मार्च 24 -- मंझनपुर इलाके की एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। गर्भ ठहरने पर दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। उलाहना देने पर आरोपी ने पीड़िता के परिवारीजनों को धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मंझनपुर इलाके की महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ करीब छह महीने पहले पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया था। उस वक्त लोकलाज के भय से किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। गर्भ ठहरने पर किशोरी ने आरोपी को बताया तो उसने 22 मार्च को गर्भ निरोधक दवा दे दी। इससे गर्भपात हो गया। गर्भपात होने पर इस बाबत किशोरी के परिजनों को पता चला तो सभी सन्न रह गए। पीड़ित मां के मुताबिक उलाहना देने जाने पर आरोपी ने उसके व अन्य परिवारीजनों के साथ अभद्रता की। इस पर पुलिस को तहरीर दे दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.