पड़ोसी ने किया पथराव, युवती जख्मी
कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले की मोनी चौरसिया पुत्री मंगलदास ने बताया कि 26 मई को पड़ोसी सोनू पुत्र लल्लू ने अपने मकान की छत से पथराव कर दिया। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं।विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल युवती का मेडिकल करा दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.