कौशाम्बी, मई 3 -- चरवा थाना क्षेत्र के फरीदपुर सुलेम गांव निवासी युवक के पड़ोसी ने एक लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर अपने बेटों के साथ मिलकर उसकी व उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। मामले में एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर सुलेम निवासी सोनू पासी पुत्र स्व. दशरथ ने बताया कि करीब छह महीने पहले पड़ोसी देशराज यादव ने उससे एक लाख रुपये उधार लिया था। अब वह रकम वापस नहीं कर रहा है। पैसा मांगने की वजह से रंजिश रखने लगा है। पीड़ित के अनुसार, एक मई की शाम वह अपनी पत्नी हीरामती को लेकर दवा कराने पूरामुफ्ती जा रहा था। रास्ते में मेड़ुआ गांव के समीप विपक्षी ने अपने बेटों शुभम व सौरभ के साथ मिलकर रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर साथ रही पत्नी को भी पीटा। आरोपियों ने जातिसूचक श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.