पड़ोसी ने अश्लील हरकत का विरोध करने पर पीटा
नोएडा, जून 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-53 में पड़ोसी द्वारा छत पर अश्लील हरकत का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने पर आरोपी ने न केवल शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की, बल्कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ अभद्रता कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कन्नौज निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका पड़ोसी दीपक बुधवार की रात अपनी पत्नी और साली के साथ छत पर अश्लील हरकतें कर रहा था। उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो दीपक आगबबूला हो गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि दीपक ने मुक्के मारकर उनकी नाक और माथे पर चोट पहुंचाई, जिससे खून भी निकल आया। शोर सुनकर जब रमेश की नाबालिग बेटी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.