संतकबीरनगर, फरवरी 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मां पटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि पड़ोसी देशों से बेहतर एवं सार्थक संवाद बनाए रखना जरूरी है। वे हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन अध्यक्षीत पद से उद्बोधन कर रहे थे। भारतीय वैश्विक परिषद एवं राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार का शनिवार को समापन हुआ। दूसरे दिन दो सत्रों में कुल 34 प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्रों का वाचन किया। इसके साथ ही सेमिनार हेतु संकलित शोध पत्रों को 'इंडियाज नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' शीर्षक पुस्तक रूप में प्रकाशित कर विमोचन किया गया। प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय विदेश नीति को 2014 के पहले व 2014 के बाद के रूप में देखा जा सकता है। 2014 के बाद भारत एक नए एप्र...