पड़ोसी दबंग ने युवक को दी धमकी, शिकायत
कौशाम्बी, जून 19 -- करारी थाना क्षेत्र के बलरहा गांव निवासी रामकिशन ने बताया कि पड़ोसी दबंग ने उसका जीना दूभर कर दिया है। वह आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित के मुताबिक, गुरुवार की शाम भी आरोपी ने अभद्रता करते हुए जानलेवा धमकी दी। इससे सहमे पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.