कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- करारी थाना क्षेत्र के बड़ा अड़हरा निवासी कमलेश सरोज ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह वह अपने भाई मंजीत कुमार के साथ बैठकर पारिवारिक बंटवारा कर रहा था। तभी पड़ोस का रहने वाला रमेश और उसकी पत्नी आ गए। इन दोनों ने बीच में बोलना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए अपने बेटों दुर्गा तथा रामबाबू को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित ने पास स्थित दूसरे के मकान में घुसकर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...