कौशाम्बी, मार्च 7 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा (डेरा) निवासी एक कुनबे के पांच सदस्यों की शुक्रवार सुबह पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। चौपुरवा (डेरा) निवासी शिवकुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह साइकिल से कपड़ों की फेरी करने जा रहा था। इस दौरान मोहल्ले के सुजीत, विकास, सुनील और अभिषेक उर्फ लूसी अकारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई अमित कुमार, परिवार के रामसजीवन, मूलचंद्र व बंसो देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया ग...