बांदा, जून 14 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव निवासी आरोपी कल्लू सिंह पुत्र गज्जा को लसड़ा गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 40 साल बाद गिरफ्तार किया है। वह भेष बदलकर पड़ोसी जनपद फतेहपुर में जिले से महज 70 किमी. दूर भेष बदलकर अपनी बुआ के यहां रह रहा था। जिसका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी थी। हालांकि कल्लू सिंह वहां पर भी बुआ से किसी दुश्मनी थी उसका मर्डर कर दिया था। जिसके बाद वहां से वह जेल चल गया था उसे आजीवन कारावास की सजा भी हो गई थी। 63 साल की उम्र के अविवाहित कल्लू को उप निरीक्षक प्रेमचंद सरोज व सिपाही अनिल अहिरवार ने जनपद के कानाखेड़ा से शनिवार दोपहर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब इस मामले में पुलिस हाईकोर्ट ने कई बार वारंट जारी किए हैं।

मर्डर का मामला उप निरीक्षक प्रेमचंद सर...