पड़ोसी को फंसाने की योजना में चली गई महिला की जान, आरोपी गिरफ्तार
संभल, मई 26 -- एक प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और बदले की भावना ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि एक महिला की जान चली गई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में एक सप्ताह पहले आग से झुलसकर हुई महिला की मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद को आग लगाई थी, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने पूरे मामले में महिला के प्रेमी कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी अनेकश्री 18 मई को आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के भाई अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.