अलीगढ़, जून 22 -- n पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस n सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोशअतरौली, संवाददाता। नगर के बड़ा बाजार स्थित एक जनरल मर्चेट की दुकान के सामने पेशाब से भरा डब्बा फेंकने पर हिन्दूवादी संगठन के लोग भड़क गये थे।सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर के बाद व्यापार मंडल की ओर से भी एतराज जताया गया था। मौके पर आये पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित पासर जैन पुत्र मोहन लाल जैन की ओर से तहरीर दे दी गयी थी जिस पर नगर के रहने वाले भोला उस्ताद पुत्र बशीर अहमद खां निवासी मौहल्ला चौधरियान धोबी वाली गली के खिलाफ मुकदमा कायम कर के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस तहरीर पर मुकदमा कायम कर रही है।नगर के मौहल्ला बड़ा बाजार निवासी पारस जैन पुत्र मोहन लाल जैन की मर्चेट की दुकान है। दुकान पर सीसीटीवी क...