पड़ोसी के बेटे ने झांसे में लेकर लाखों के जेवर हड़पे
लखनऊ, जून 10 -- चिनहट के संगम सिटी कॉलोनी में कारोबारी के नाबालिग बेटे को पड़ोसी के बेटे ने झांसे में लेकर घर में रखे लाखों रुपये के जेवर हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संगम सिटी कॉलोनी निवासी व्यवसायी राजेश प्रसाद ने बताया कि कारोबार के सिलसिले में बीते माह 10 दिन के लिए अहमदाबाद गए थे। घर पर पत्नी, बेटी और 13 वर्षीय बेटा हर्षित था। एक जून को पत्नी ने उन्हें कॉल कर आलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर गायब होने की जानकारी दी। पत्नी ने बेटी व बेटे से पूछताछ की तो बेटे ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले किशोर ने सारे जेवर ले लिए थे। यह भी पढ़ें- नाबालिग बेटे को नशे का आदी बनाकर लाखों की कराई चोरी इसके बदले में उसने नकली जेवर देकर उन्हें उसी स्थान पर रखवा दिए। बेटे ने यह भी बताया कि किशोर व उसके साथी ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया था कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.