कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 25 मई की रात उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर उसे अगवा कर ले गया है।पीड़ित के अनुसार, अगली सुबह बेटी आरोपी के घर पर ही मिली। इस बाबत पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़ित बिटिया को लेकर थाने पहुंचा। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने किशोरी के मेडिकल आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...