पड़ोसी के घर पथराव, परिवार के पांच लोग जख्मी
लखनऊ, मई 24 -- रहीमाबाद। अलीनगर गांव निवासी राम प्यारी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी धर्मेंद्र, जितेंद्र और उनके पिता कामता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद कामता ने बेटों के साथ मिलकर राम प्यारी के घर पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में राम प्यारी, आशीष, रामसनेही, उमाशंकर, लक्ष्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। गोसाईंगंज पुलिस ने सभी घायलों को मलिहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.