नई दिल्ली, मार्च 19 -- बिहार के खगड़िया में मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के कहरटोली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के मकिंदर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार था। वह अपने पिता की बरसी में दिल्ली से घर आया था। आरोप लगाया गया है कि उसकी बीवी के पूर्व पति ने हत्या करवाई है। युवक ने अपने पड़ोसी(गोतिया) की बीवी से लव मैरिज कर लिया था। परिजनों के अनुसार बुधवार को बॉबी अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था कि बाइक से आए दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में लगी और उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने बताया कि उसकी पहली शादी पड़ोसी राजा कुमार से हुई थी। बाद में बॉबी कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इधर, राजा ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उससे तलाक लेकर फूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.