कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर,संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दो नाबालिग सगे भाई नौ मार्च की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गए थे। उनकी मां ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह दोनों को इलाके के काजीपुर स्थित ईंट भट्ठे के समीप से सकुशल बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि बच्चे पड़ोसी की फटकार पर घर छोड़कर चले गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.