आदित्यपुर, मार्च 16 -- गम्हरिया,संवाददाता। कमलपुर में बैल के घर में घुसकर खाना खाने की शिकायत करने पहुंची महिला की पड़ोसी ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में भर्ती कराया गया। बीती शनिवार की रात कमलपुर की रहने वाली शेफाली कैवर्त के घर में अचानक पड़ोसी का बैल घुस गया और घर में रखे खाना को खा गया। महिला ने इसकी शिकायत जब पड़ोसी से की तो बैल को हटाने के बजाय तीन लोग भूसैल दत्ता, पंकज दत्ता और सोमनाथ दत्ता अचानक आक्रोशित हो उठे और महिला की पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर फट गया व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई। महिला मौके पर बेहोश हो गई। शोर गुल सुनकर महिला के घर के लोग वहां दौड़े और किसी प्रकार उसे होश में लाकर उसको लेकर गम्हरिया थाना पहुंच कर शिकायत की। देर रात थाना से महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.