पड़ोसी का झगड़ा शांत कराने पर फरसा से बोला हमला
महोबा, जून 19 -- महोबा, संवाददाता। पड़ोसियों के झगड़ा को शांत कराने गए युवक पर पड़ोसी ने फरसा से हमला बोलकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मुख्यालय के आलमपुरा निवासी अनुराधा पत्नी सवाब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून को पड़ोसी मूरत अपनी पत्नी के साथ विवाद कर मारपीट कर रहा था। शोर शराबा सुनकर पति सवाब बीच बचाव करने पहुंचा तो मूरत गाली गलौच करने लगा विरोध करने पर फरसा से हमला बोल दिया। सिर पर फरसा से हमला से पति घायल हो गया। दबंग ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित मूरत के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।सिर में फरसा से हमला से युवक हुआ घायलपुलिस ने तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.