गाज़ियाबाद, मई 26 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थानाक्षेत्र के अर्थला में रहने वाले दो पड़ोसियों में रंजिशन मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों की ओर से मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। अर्थला निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 20 मई की शाम उनके पिता सतीश कुमार को घर के बाहर पड़ोसी संजय, उसके तीन बेटों लक्की, गौरव व रोहन घेर लिया। आरोपियों ने सतीश को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बेरहमी से पीटा, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं संजय ने पुलिस को बताया कि उनके पिता लाल सिंह पूर्व पार्षद बृजेश कुमार के घर के बाहर बैठे थे। यह भी पढ़ें- आबादी की भूमि को लेकर पड़ोसियों ने की मारपीट इसी दौरान सतीश आया और उनके पिता को कुर्सी से उठाकर सड़क पर पटक दिया। उनकके कपड़े फट गए और उन्हें काफी चोट आई। आरोपी ने कै...