गाज़ियाबाद, जून 22 -- लोनी, आयुष गंगवार। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला व उनके परिजनों से मारपीट कर छेड़छाड़ की। कुंडल छीन लिए और घर में आग लगाने की धमकी दी। करीब दो माह पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ है。 यह भी पढ़ें- पड़ोसियों पर हमला कर छेड़छाड़ का आरोपघटना का विवरण अंकुर विहार थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि पड़ोसी मंसूर उनसे रंजिश रखता है और पूर्व में हुए झगड़े के दौरान पुलिस को दी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाता है। पीड़िता ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम पांच बजे मंसूर, उसका पिता शमीम, बहन शालू, बेटा शहजाद, रब्बानी और कसमुद्दीन ने डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर पर पहुंचे। इसके बाद पीड़िता व उसके परिजनों को पीटा और कुंडल छीन लिए। बचाव में आई गर्भवती बहू...