गाजीपुर, अप्रैल 2 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के सरैला गांव की रहने वाली चंचल देवी ने थाना दिलदारनगर में तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंचल देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 15 मार्च की रात में पुत्री गुड़िया देवी, दामाद जितेन्द्र अपने डेरा से घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने रास्ता रोक लिया गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इससे बेटी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गई। यही नहीं पुत्री का मंगलसूत्र भी जबरदस्ती छीन लिया। थाना के निरीक्षक प्रभारी योगेंदर सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.