पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी जसोदा देवी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। 21 अप्रैल की शाम पांच बजे वह अपने पुत्र के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला मोनिस पुत्र मेराज हुसैन वहां आ गया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी की मां शबाना ने भी वहां पहुंचकर गाली गलौच की। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसके पुत्र की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी पर मुकदमा कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोनिस को गिरप्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- मां-बेटी से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.