हापुड़, मई 29 -- थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कविता मीणा को शिकायत पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।डीएम को दिए गए शिकायत पत्र में गांव निवासी अनिल त्यागी ने बताया कि वह खसरा संख्या 627 के स्वामी हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन उनके घर के सामने कुछ पड़ोसी निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं।पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज भी की। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए नाली निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...