पड़ोसियों ने व्यक्ति को पीटकर किया अधमरा
कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के असदउल्लापुर रोही गांव की याना ने बताया कि उसके परिवार की पड़ोसियों से पुरानी रंजिश है। इसे लेकर 18 मई को वह अभद्रता कर रहे थे। विरोध करने पर पिता मो. आसिफ की लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया।पुलिस ने आरोपी सुमैर, कैश, सैफ, फैज, मस्सू, अनवर, फुजैल व जुनैद के खिलाफ केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- अनुसूचित युवक को घेरकर पीटा, मुकदमा यह भी पढ़ें- पेड़ में बांधकर पीटने के मामले में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.