प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करैलाबाद में एक बुजुर्ग को पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया। बुजुर्ग की बेटी ने दो महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ करेली थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है।करैलाबाद की अंकिता गौतम की तहरीर के मुताबिक, 19 अप्रैल की रात पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने कहासुनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर अंकिता के पिता सुरेश कुमार गौतम को लाठी डंडे से पीटने लगे। जब तक अंकिता बीच बचाव करने पहुंचती, तब तक सुरेश गौतम सिर पर चोट लगने से लहूलुहान होकर बेहोश हो गए और जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि पड़ोसी वंश मसीह, साहिल निषाद, सुमित और दो महिला जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.