नोएडा, जून 25 -- चार लोग घायल हुए , एक की हालत गंभीर

मुकदमा और गिरफ्तारी दस लोगों पर लोगों पर मुकदमा, चार गिरफ्तार

घटना का विवरण नोएडा, संवाददाता। बेहलोलपुर गांव में बुधवार रात रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने 10 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया है।

साक्षी की बात बेहलोपुर गांव निवासी देवन उर्फ देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले सलेख और उसका परिवार रंजिश मानता है। बुधवार रात करीब नौ बजे शिकायतकर्ता अपने भाई रविंद्र, पुत्र मंगल यादव, भतीजा ललित यादव, विक्रम यादव अपने खेत पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी गांव निवासी सलेख आया और गाली-गलौज...