कौशाम्बी, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र के टेन शाह आलमाबाद गांव की महरुनिशा पत्नी श्रीनाथ ने बताया कि 21 जून की सुबह वह घर के समीप बैठी थी। तभी पुरानी बातों को लेकर पड़ोस का बाबूलाल गाली देने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे पप्पू व बहू पार्वती के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इलाज कराने के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...