शामली, मई 1 -- नगर के मोहल्ला खेल निवासी एक युवक के साथ पड़ोस के ही तीन युवकों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने का भी दबाव बनाया। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मोहल्ला खेल निवासी आफताब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा अपने मकान के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस के तीन युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने बेटे को साइड मार दी। पीड़ित युवक ने जब तीनों को समझाने की कोशिश की तो वे आगबबूला हो गए। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई मांग आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर पीड़ित पर हमला बोल दिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ...