कौशाम्बी, मार्च 15 -- सैनी थाना क्षेत्र के भैरोपुर मजरा डोलची निवासी शिवलोचन मिश्रा ने बताया कि 13 मार्च की दोपहर पड़ोसी हग्गू की बकरी उनके खेत में चर रही थी। बकरी को डांटकर भगा दिया गया। इसी बात पर हग्गू अपने परिवार के ही घूरे व धोद्धर के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। उस वक्त मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी फिर से घर पहुंचकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.