बांदा, जनवरी 28 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के लड़ाका पुरवा चुन्नीलाल डेरा निवासी प्रेमा पत्नी स्व.रामराज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 जनवरी को शाम छह बजे घर में नातिन खुशी के साथ कामकाज कर रही थी। तभी पड़ोसी राहुल यादव, भरत यादव, सोना देवी आए और घर में घुसकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उसे तथा नातिन को जमकर पीटा। बताया कि पड़ोसी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.