कौशाम्बी, जनवरी 31 -- कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव की संगीता देवी पत्नी जगलाल ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसने पक्के मकान का निर्माण कराया था। इसमें सीढ़ी अब बनवा रही है। आरोप है कि 29 जनवरी की रात पड़ोसी श्री राम ने अकारण गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपनी पत्नी सितलिया, बेटे रावेंद्र और बहू माया देवी के साथ मिलकर निर्माणाधीन सीढ़ी तोड़ डाली। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने पथराव करने के साथ उसको पीट भी दिया। सूचना के बाद पहुंची 112 पुलिस को देखकर आरोपी भागे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...