मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार शिवविहार निवासी अधिवक्ता प्रीति शुक्ला ने पड़ोसी विजय, उसकी बहन काजल, पिता पातीराम समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में प्रीति शुक्ला ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह घर में थी। उसी दौरान आरोपी उसके घर आए और गेट पर लात मारकर गाली देते हुए गेट खोलने को कहा। पीड़िता के अनुसार उसके भाई रजत शुक्ला को देखते ही आरोपियों ने सरिया, लाठी-डंडा और ईंट हमला कर लहुलूहान कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रितए हुए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर पर मझोला थाने में पिता-पुत्र समेत तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.