कौशाम्बी, फरवरी 6 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ख्वचकीमई गांव निवासी तेजी लाल पुत्र ननकू ने बताया कि उसके घर के सामने पड़ी जमीन में वह खाद डालता है। इसी में पड़ोसी लकड़ी वगैरह रखकर कूड़ा डालता है। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार की शाम इसका विरोध करने पर विपक्षी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिटाई की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.