पड़ोसियों ने भाले से नए मकान का जंगला तोड़ा, मुकदमा दर्ज
मैनपुरी, मई 18 -- निर्माणाधीन मकान का जंगला तोड़ रहे दबंगों का विरोध किया गया तो उन्होंने मां और उसके पुत्र पर हमला बोल दिया और उन्हें घायल कर दिया। 28 मार्च को हुई इस घटना की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ज्ञानश्री पत्नी सुधीर कुमार ने जानकारी दी कि वह अपने मकान का निर्माण करा रही है। 23 मार्च को उसके पड़ोसियों ने मकान में लगाए गए जंगले को भाले से तोड़ना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके पुत्र शिवम को घेर लिया और जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पर अशोक कुमार पुत्र रामबाबू, पूजा पत्नी अशोक कुमार, गौरव, इंदल पुत्रगण अशोक कुमार सभी निवासीगण लालपुर कोतवाली मैनपुरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.