पड़ोसियों ने भाई-बहन को पीटा
कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर में दरवाजे पर गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित ने पड़ोसियों पर घर के बाहर अभद्रता करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कुतलूपुर निवासी समीर पुत्र सरोज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 जून की रात पड़ोस के राजीव, सेंकी,जीतू व कन्हैया शराब के नशे में उसके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे। जब उसने और उसकी बहन शाहिबा ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। समीर का आरोप है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.