कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के मोंगारी मजरा परास निवासी मो. हासिम ने बताया कि रविवार को वह घर से पैदल अपने सबमर्सिबल जा रहा था। रास्ते में गांव के ही रहने वाले गुफरान, आरिफ, आदिल व महमूद मिल गए। इन सभी ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर डंडे से पिटाई की। इससे पीड़ित का सिर फट गया। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की मां को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटे की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.